बिजली चोरी रोकने के लिए होटल, ढाबा एवं मोबाईल टावर पर मारे छापे
Headline News
Loading...

Ads Area

बिजली चोरी रोकने के लिए होटल, ढाबा एवं मोबाईल टावर पर मारे छापे

बिजली चोरी रोकने का विशेष अभियान
33 लाख 22 हजार 580 का राजस्व निर्धारण
     अजमेर।। अजमेर विद्युत वितरण निगम लि. के प्रबंध निदेशक श्री हेमन्त कुमार गेरा के निर्देशानुसार सतर्कता दलों द्वारा बिजली चोरी रोकने के लिए गुरूवार को होटल, ढाबों एवं मोबाईल टावर पर बिजली चोरी की विशेष जांच की गई। इसके तहत विभिन्न वृतों के 53 स्थानों पर छापामार कार्यवाही की जाकर सभी स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ कर कुल 33 लाख 22 हजार 580 रूपए का राजस्व वसूली का निर्धारण किया गया।
     निगम के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (सतर्कता) श्री राकेश पाल सिहं ने बताया कि बिजली चोरी रोकने के लिए गत दिवस की गई कार्यवाही के तहत बिजली चोरी के सामने आए मामलों में सतर्कता दलों द्वारा अजमेर वृत्त में 21 स्थानों पर जांच कर सभी स्थानों पर चोरी पकड़कर 8 लाख 59 हजार रूपए का राजस्व निर्धारण किया गया। नागौर वृत्त में 2 स्थानों पर जांच कर सभी स्थानों पर चोरी पकड़कर 63 हजार रूपए का राजस्व निर्धारण किया गया। झुंझुनूं वृत्त में 2 स्थानों पर जांच कर सभी स्थानों पर चोरी पकड़कर 2 लाख 55 हजार रूपए का राजस्व निर्धारण किया गया। सीकर वृत्त में 4 स्थानों पर जांच कर सभी स्थानों पर चोरी पकड़कर 6 लाख 97 हजार 580 रूपए का राजस्व निर्धारण किया गया।
     उन्होंने बताया कि चित्तौड़गढ़ वृत्त में 18 स्थानों पर जांच कर सभी स्थानों पर चोरी पकड़कर 7 लाख 88 हजार रूपए का राजस्व निर्धारण किया गया। प्रतापगढ़ वृत्त में 2 स्थानों पर जांच कर सभी स्थानों पर चोरी पकड़कर 6 लाख रूपए का राजस्व निर्धारण किया गया। डूंगरपुर वृत्त में 4 स्थानों पर जांच कर सभी स्थानों पर चोरी पकड़कर 60 हजार रूपए का राजस्व निर्धारण किया गया।