.....तो इन्हे कहा जाता है भारत का गरीब तरीन मुख्य मंत्री
Headline News
Loading...

Ads Area

.....तो इन्हे कहा जाता है भारत का गरीब तरीन मुख्य मंत्री

तेरे पास क्या है ? माणिक सरकार
जिस मुल्क में एक पार्षद और सरपंच तक वारे न्यारे करते मिलते हो,
जिस मुल्क की लोक सभा में 442 करोड़पति सांसद बैठते हो,
जिस मुल्क में चार हजार से ज्यादा विधायकों में 75 फीसद करोड़पति हो 
जिस मुल्क में 75 फीसदी विधायक बिना कोई काम-काज किये करोड़पति हो 
वहां एक गरीब आदमी माणिक सरकार भी है।
     त्रिपुरा के मुख्य मंत्री माणिक सरकार को भारत का गरीब तरीन मुख्य मंत्री कहा जाता है। ये आदमी 1998 से लगातार मुख्य मंत्री बनता चला आ रहा है। अब त्रिपुरा में विधान सभा चुनाव है।हफ्ते भर पहले माणिक ने त्रिपुरा की धानपुर सीट से पर्चा दाखिल किया है।
       पर्चे के साथ दाखिल हलफनामे के मुताबिक ,माणिक के पास 3930 रुपए है।इस व्यक्ति ने कभी आयकर रिटर्न नहीं भरा। 69 साल का यह नेता मुख्य मंत्री की अपनी पूरी पगार मार्क्सवादी पार्टी को दे देता है। बदले में पार्ट्री जीविका भत्ते के रूप में पांच हजार रूपये लौटा देती है।अभी उनके हाथ में 1520 रूपये की नकदी है। 2410 रूपये बैंक में जमा है। और कोई जमीन जायदाद नहीं है। सरकारी निवास में रहते है।
     माणिक सरकार की पत्नी पांचाली भटाचार्य केंद्र सरकार में अधिकारी थी। रिटायर हो गई।पांचाली के पास 20140 रूपये नकद है। दो बैंक खाते है, एक में 124101 और दूसरे में 86473 रूपये जमा है। इसके अलावा पांचाली के पास दो लाख, पांच लाख और दो लाख 25 हजार रूपये के तीन सावधि जमा है। सोने में बीस ग्राम के जेवरात है।
    पांचाली को 888 .35 वर्ग फुट क्षेत्र भूमि विरासत में मिली है और अब तक वह वहां निर्माण के लिए 15 लाख रुपये का निवेश कर चुकी हैं। जमीन की मौजूदा कीमत 21 लाख रुपये है। उन्होंने अंतिम बार 2011-12 में आयकर रिटर्न दाखिल किया था जहां उन्होंने अपनी आय 4,49,770 रुपये बताई थी।
     पांचाली त्रिपुरा की राजधानी अगरतल्ला में रिक्शे में आती जाती दिख जाती है।संतान नहीं है। पति पत्नी जनता की खिदमत में लगे रहते है। लोग उनकी ईमानदारी और सादगी की मिसाल देते है। मगर यह नेताओ को बहुत बुरा लगता है। इस एक आदमी की वजह से नेताओ को नीचे देखना पड़ जाता है।
      इस वक्त माणिक सरकार चुनावी जंग में विरोधियो से घिरे है। उनसे पूछा आपके पास क्या है ? बोले - मेरा ईमान, मेरी सच्चाई, नेक नियति और मेरा चरित्र ! लोग कहते है इस नेता का दामन बेदाग है। अभी तक किसी ने उन्हें देश विरोधी नहीं कहा।
     विरोधी भी दमखम से लगे है। वे जीत के प्रति आश्वस्त भी है। विरोधी पक्ष से पूछा आपके पास क्या है ? वे दीवार फिल्म के डायलॉग की तर्ज पर बोले 'हमारे पास मीडिया है' ! 

Post a Comment

0 Comments