Latest News Today: Breaking Digital News in Hindi and English News Today: Your Daily Source for Time-Sensitive Updates Real-Time News Today: Hindi and English Updates at Your Fingertips पूर्व राज्यमंत्री के इश्क में दीवानी महिला ने छोड़ दिया था घर, घरवालों ने छुड़वा दी दुनिया
Headline News
Loading...

Ads Area

पूर्व राज्यमंत्री के इश्क में दीवानी महिला ने छोड़ दिया था घर, घरवालों ने छुड़वा दी दुनिया

    मेरठ/उत्तरप्रदेश।।। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के श्यामनगर में बुधवार देर रात एक महिला की हाथ-पैर बांधने के बाद चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई। मृतका ने कुछ दिन पहले ही परिजनों की मर्जी के खिलाफ जाकर पूर्व राज्य मंत्री फारुख हसन से प्रेम विवाह किया था। वारदात के बाद फरार हुए परिवार वालों पर ही हत्या को अंजाम देने का शक है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए छानबीन शुरू कर दी है।
     श्यामनगर निवासी राहिल बेगम (21 वर्ष) का निकाह 5 साल पहले हुआ था। पिछले कुछ दिनों से पति से अनबन होने की वजह से वह अपने बच्चे के साथ मायके में रह रही थी। जानकारी के मुताबिक कुछ दिन पहले उसके प्रेम संबंध सरूरपुर थाना क्षेत्र के गांव पांचली निवासी फारुख हसन से हो गए। फारुख सपा सरकार में राज्यमंत्री रहे हैं। परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने विरोध जताया। सितंबर के पहले हफ्ते में फारुख हसन की पत्नी ने थाना जानी खुर्द में पहुंचकर अपने पति के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाया। वहां पर भी राहिल बेगम, फारुख से निकाह की बात पर अड़ गई। राहिल के परिवार वाले इन प्रेम संबंधों का लगातार विरोध कर रहे थे। इसके बावजूद भी वह नहीं मानी और 11 सितंबर को दोनों ने निकाह कर लिया। निकाह करने के बाद राहिल और फारुख लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में 5 दिन तक किराए के मकान में रहे। दोनों परिवारों के बीच तकरार ज्यादा बढ़ने पर राहिल 4 दिन पहले अपने मायके में आ गई। बुधवार को इस मामले को सुलझाने के लिए रिश्तेदार बुलाए गए। लेकिन राहिल, फारुख हासन के साथ ही रहने की बात पर अड़ी रही।
    बताया जा रहा है कि बुधवार देर रात करीब 3:30 बजे राहिल बेगम की चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी गई। हत्या से पहले उसके हाथ पैर को रस्सी से बांधा गया। गुरुवार तड़के पुलिस को सूचना मिली तो वह मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। पुलिस को मौके से लस्सी का एक खाली गिलास मिला है। माना जा रहा है कि लस्सी में नशीला पदार्थ मिलाकर राहिल बेगम को पिलाई गई। जिसके बाद वह बेहोश हो गई और फिर उसकी हत्या कर दी गई। वारदात के बाद पूरा परिवार फरार है। पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है।
    इस मामले में एसपी सिटी डा0 एएन सिंह का कहना है कि हत्या के सभी पहलुओं पर जांच चल रही है। अभी किसी की तरफ से कोई तहरीर नहीं आई है। महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Post a Comment

0 Comments