News Today Time Group - Digital News Broadcasting - Today Time Group - Latest News Today News Today: Hindi News Boradcasting Today Group - Real-Time News ना तारीख ना सुनवाई, इन देशों में सीधे दी जाती है सजा…
Headline News
Loading...

Ads Area

ना तारीख ना सुनवाई, इन देशों में सीधे दी जाती है सजा…

   भारत में यदि किसी महिला के साथ रेप होता है तो उसे साबित करने में सालों बीत जाते है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि दुनिया के कई ऐसे देश है जहां एक हफ्ते के अंदर सजा भी दे दी जाती है।
    27 नवंबर को हैदरबाद में महिला डॉक्टर के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद जला कर मार देने वाले आरोपियों का 6 दिसंबर की सुबह एनकाउंटर कर दिया गया। इसके बाद भारत में लोगों का दो गुट सामने आया है। एक वर्ग जहां पुलिस के इस कदम की तारीफ कर रहा है, वहीं दूसरा गुट इसकी निंदा।
    दुष्कर्मियों को 9 दिन में सजा मिलने के बाद ज्यादातर लोग इस मामले में पुलिस की तारीफ कर रहे हैं। अगर कानून की करें, तो भारत में बच्चियों के साथ दुष्कर्म करने वालों को फांसी की सजा देने का कानून इस साल बनाया गया है।
    अन्य मामलों में कोर्ट- कचहरी के चक्कर में ही न्याय की आस धूमिल पड़ने लगती है। लेकिन आपको बता दें कि दुनिया में ऐसे कई देश हैं, जहां दुष्कर्मियों को सीधे मौत की सजा दी जाती है। न केवल सजा दी जाती है बल्कि एक सन्देश भी दिया जाता है कि वहां महिलाओं का सम्मान ही सर्वोच्च है।
पाकिस्तान: भारत का पड़ोसी देश कम से कम रेप केस के फैसलों में भारत से अच्छा है। दुष्कर्म के आरोपियों को मौत की सजा दी जाती है।
सऊदी अरब: अपने सख्त कानून के लिए जाना जाने वाला ये देश रेपिस्ट के लिए भी उतना ही सख्त है। यहां सरेआम रेपिस्ट का सिर धड़ से अलग कर दिया जाता है।
यूनाइटेड अरब अमीरात: इस देश के कानून में दुष्कर्मियों के लिए कोई जगह नहीं है। यहां रेप करने के सात दिन के अंदर आरोपी को मार दिया जाता है।
अफगानिस्तान: इस देश में दुष्कर्म का अपराध तय होने के 4 दिन के अंदर दोषी को फांसी पर चढ़ा दिया जाता है या फिर उनके सिर में गोली मार दी जाती है।
नॉर्थ कोरिया: इस देश में रेपिस्ट को फायरिंग स्क्वाड द्वारा सिर पर गोली मार दी जाती है।
इजिप्ट: इस देश में रेपिस्ट को सरेआम फांसी पर लटका दिया जाता है।
चीन: रेप के मामलों में तुरंत कार्रवाई की जाती है। साथ ही जैसे ही आरोप सिद्ध होता है, दुष्कर्मी को सिर में गोली मार दी जाती है।
ईरान: यहां सरेआम रेपिस्ट को लटका दिया जाता है या फिर गोली मार दी जाती है। कुछ मामलों में तो रेपिस्ट को सरेआम पत्थर से कूच कर मारा जाता है।

Post a Comment

1 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.