Latest News Today: Breaking Digital News in Hindi and English News Today: Your Daily Source for Time-Sensitive Updates Real-Time News Today: Hindi and English Updates at Your Fingertips इस अरबपित बिजनेसमैन को चाहिए चांद पर ले जाने के लिए गर्लफ्रेंड
Headline News
Loading...

Ads Area

इस अरबपित बिजनेसमैन को चाहिए चांद पर ले जाने के लिए गर्लफ्रेंड

    टोक्यो।। जापान के एक अरबपित बिजनेसमैन अपनी गर्लफ्रेंड को चांद पर ले जाना चाहते हैं, इसके लिए वो दुनियाभर में प्यार की तलाश कर रहे हैं। इससे पहले एक एक्ट्रेस उनकी गर्लफ्रेंड थीं, लेकिन दोनों हाल ही में अलग हो गए। अरबपति ने बाकायदा गर्लफ्रेंड के लिए वैकेंसी निकाली हैं। जनवरी तक अप्लाई करने का मौका है। मार्च के आखिर तक वे गर्लफ्रेंड का नाम फाइनल करेंगे | बता दें कि युसाका ने तब भी दुनियाभर में सुर्खियां बटोरी थी, जब उन्होंने अपने ट्विटर फॉलोअर्स को 63 करोड़ रुपये देने का फैसला किया था | जापान में बेसिक इनकम आइडिया पर डिबेट करने के लिए उन्होंने फॉलोअर्स को पैसे देने का ऐलान किया था | 
    वेबसाइट पर उन्होंने लिखा है- जैसा कि अकेलापन और खालीपन धीरे-धीरे मेरे भीतर बढ़ रहा है, मैं एक चीज के बारे में सोचता हूं वो है- एक महिला को प्यार करना | युसाका ने कहा है कि गर्लफ्रेंड के रूप में उन्हें लाइफ पार्टनर की तलाश है | उन्होंने कहा है कि वे आउटर स्पेस से अपने प्यार और वर्ल्ड पीस (वैश्विक शांति) के लिए अपील करना चाहते हैं | 
    अमेरिकी अरबपति एलन मस्क के स्पेसएक्स रॉकेट के जरिए युसाका चांद पर जाने वाले पहले प्राइवेट पैसेंजर होंगे | वे 2022 में चांद पर जा सकते हैं | टीवी पर आने वाले शो का नाम फुल मून लवर्स होगा | वहीं, युसाका की गर्लफ्रेंड के लिए अप्लाई करने वाली लड़कियों की रुचि स्पेस में होनी चाहिए | साथ ही उन्हें चांद पर जाने के लिए तैयारियों में भी हिस्सा लेना होगा | लड़की के विचार वैश्विक शांति के पक्ष में होने चाहिए |

Post a Comment

0 Comments