News Today Time Group - Digital News Broadcasting - Today Time Group - Latest News Today News Today: Hindi News Boradcasting Today Group - Real-Time News काबुल की जेल में बंद मिली केरल की निमिषा, हुई लव जिहाद की शिकार
Headline News
Loading...

Ads Area

काबुल की जेल में बंद मिली केरल की निमिषा, हुई लव जिहाद की शिकार

मानव बम के आरोप में चढ़ी अफगानिस्तान पुलिस के कब्जे में, भारतीय ख़ुफ़िया एजेंसियों ने ढूंढ निकाला, रिहाई की कोशिश तेज 
   तिरुवनन्तपुरम/केरल।। में निमिषा नाम की लड़की की असलियत अब जाकर सामने आई है | कई महीनों से लापता इस लड़की की खोजबीन उसके परिजन कर रहे थे | लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा | लंबे समय बाद जब इस लड़की का पता ठिकाना मिला तो परिजनों के सामने उस लड़की की रिहाई किसी मुसीबत से कम नजर नहीं आ रही है | निमिषा नामक एक लड़की प्यार के लिए हिंदू से मुस्लिम बन गई, लेकिन उसे नहीं मालूम था की वो लव जिहाद के चक्र्व्यू में फंसती चली जा रही है | अपने मां-बाप परिजनों और शहर को छोड़कर वो अपने आशिक के साथ भाग निकली | उसका ऐसा ब्रैनवॉश हुआ कि वो मानव बम बनने के लिए अफगानिस्तान चली गई। पढ़ी लिखी निमिषा का भाई इंडियन आर्मी में सैनिक है। अब बताया जा रहा है कि वो लव जिहाद का शिकार होकर निमिषा से फातिमा बेगम बन चुकी है। फ़िलहाल वो अफगानिस्तान पुलिस के कब्जे में जेल की हवा खा रही है | 
     केरल की रहने वाली निमिषा डॉक्टर बनना चाहती थी | पढाई-लिखाई के दौर में उसे एक मुस्लिम युवक से प्यार हो गया | फौरन शादी की तैयारी भी हो गई | वो इस बात से बेखबर थी कि शादी का झांसा देकर उसे पहले प्यार के जाल में फंसाया गया , फिर उसका धर्म परिवर्तन कर उसकी इज्जत आबरू लूट ली गई | मन भरने के बाद उसके मुस्लिम पति ने उसे तलाक दे दिया। उससे पहले वो उसे भारत छोड़ अफगानिस्तान बसा चूका था | यहां उसे आतंकी संगठनों के सुपुर्द कर दिया गया | निमिषा को इस अंजाम तक पहुंचाने वाले शख्स का नाम सज्जाद है।
   निमिषा प्यार के चक्कर में ऐसी पड़ी कि परिवार वालों के सामने देखते ही देखते फातिमा बन गई। निमिषा साल 2016 से लापता है। हालांकि तीन महीने पहले ही एनआईए ने इस मामले में बड़ा खुलासा किया। एनआईए ने निमिषा की मां को कुछ तस्वीरें दिखाई थी। इन फोटो में निमिषा की मां ने उसे पहचाना। तब पता चला कि निमिषा फिलहाल अफगानिस्तान में है। आईएसआईएस की काडर होने के आरोप में काबुल की जेल में बंद है। 
     निमिषा की मां ने बताया, “मेरी बेटी की गलती यही थी कि उसने मुझे कुछ नहीं बताया। अगर उसने मुझे बताया होता तो मैं कुछ करती। उन्होंने जबरन शादी करवाई, उसे बाहर ले जाया गया। वो गर्भवती हो गई, फिर उसका गर्भपात करवाया है।“ 
     जानकारी के मुताबिक 2016 में निमिषा की आखिरी बार अपने परिजनों से बातचीत हुई थी | परिवार वालों के मुताबिक निमिषा के ससुराल पक्ष के कई लोग भी लव जिहाद से जुड़े थे और इन्हीं की वजह से वह अफगानिस्तान पहुंच गई। उन्होंने बताया कि निमिषा समेत 21 लोगों को अफगानिस्तान भेजा गया था । इस बीच केरल में चर्च की तरफ से भी लव जिहाद पर बयान आया है, इसमें कहा गया है कि लड़कियों को फंसाया जा रहा है और शादी का झांसा देकर धर्म परिवर्तन करवाया जा रहा है जो कि बेहद चिंता की बात है।पुलिस और भारतीय जांच एजेंसियां इस पूरे मामले की पड़ताल कर रही है।

Post a Comment

0 Comments