Latest News Today: Breaking Digital News in Hindi and English News Today: Your Daily Source for Time-Sensitive Updates Real-Time News Today: Hindi and English Updates at Your Fingertips वेलंटाइन डे के दूसरे दिन शादी, दो दिन बाद युवती ने दिया बच्चे को जन्म
Headline News
Loading...

Ads Area

वेलंटाइन डे के दूसरे दिन शादी, दो दिन बाद युवती ने दिया बच्चे को जन्म

ससुराल में बवाल, युवती और उसकी बेटी को पति ने अपनाने से किया इंकार, कार्रवाई को लेकर वर पक्ष का थाने में हंगामा, जांच में जुटी पुलिस 
    अंबाला।। हाल ही में संपन्न हुए वेलंटाइन डे के दूसरे दिन अर्थात 15 फरवरी को शहर में धूमधाम से युवक-युवती की शादी हुई | लेकिन दो दिन बाद उनके घर बच्चे की किलकारी गूंज गई | अस्पताल में भर्ती युवती ने एक लड़की को जन्म दिया | इस बच्ची के जन्म के साथ ही पति-पत्नी के बीच तू-तू मैं-मैं शुरू हो गई | मामले की जानकारी जब युवती के ससुराल वालों को पता चली तो उनके होश उड़ गए। वहीं, अब ससुराल में बवाल मचा हुआ है। युवती का पति और उसके ससुराल वाले बच्चे और नवविवाहिता को अपनाने से इनकार कर रहे हैं। हरियाणा के अंबाला शहर से आई इस चौंकाने वाले मामले को लेकर पुलिस भी हैरत में है | पुलिस के मुताबिक युवक की शिकायत है कि शादी के महज दो दिन बाद नवविवाहिता ने एक बच्ची को जन्म दिया है | 
    अंबाला के मनमोहन नगर निवासी युवक की वेलेंटाइन डे के एक दिन बाद 15 फरवरी को 20 साल की युवती से शादी हुई थी । बताया जाता है कि शादी के दो दिन बाद ही दुल्हन की तबीयत खराब हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती किया गया। इलाज के दौरान युवती ने एक बच्ची को जन्म दिया। इस घटना से दूल्हे का पूरा परिवार चौंक गया। दूल्हे के परिवार वालों ने दुल्हन और बच्ची को अपनाने से इंकार कर दिया है। लोग हैरान हैं कि दुल्हन के 9 महीने के गर्भवती होने के बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं थी। हालांकि शादी वाले दिन विवाहिता के गर्भवती होने का शक वर पक्ष को हो गया था। दुल्हन के मोटे पेट को देखकर वर पक्ष के लोगों ने वधु और उसके परिजनों से पूछा भी था। उस समय वधु पक्ष और खुद युवती ने कहा कि उसे थाइराइड की दिक्कत है। इसके कारण पेट थोड़ा मोटा रहता है। लेकिन विवाहिता के बच्ची को जन्म देने के बाद इसका खुलासा हुआ है।
    मामला पुलिस थाने पहुंच गया है | अस्पताल प्रबंधन की तरफ से इसकी जानकारी पुलिस को दी गई है। हालांकि अभी तक मामला दर्ज नहीं कराया गया है। अंबाला महिला थाना प्रभारी सुनीता ढाका का कहना है कि दुल्हन ने 17 फरवरी की शाम को बच्ची को जन्म दिया है। थाने की प्रभारी सुनीता ने बताया कि डॉक्टरों से हमारी बातचीत हुई। उनका कहना है कि लड़की को ब्लीडिंग होती थी, जिसकी वजह से उसे इस बात का पता भी नहीं चला। लड़की के साथ सिर्फ उसकी बहन ही थी। ससुराल का कोई व्यक्ति वहां पर मौजूद नहीं था। हालांकि अभी अवैध संबंध या किसी और से प्रेम प्रसंग जैसे कुछ मामले का अभी खुलासा नहीं हुआ है। उनके मुताबिक फिलहाल युवती अस्पताल में भर्ती है | इस मामले में जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments