News Today Time Group - Digital News Broadcasting - Today Time Group - Latest News Today News Today: Hindi News Boradcasting Today Group - Real-Time News चाऊमीन खिलाने के बहाने पड़ोसन के बेटे को ले गई महिला, कुएं में फेंका, जानिए वजह
Headline News
Loading...

Ads Area

चाऊमीन खिलाने के बहाने पड़ोसन के बेटे को ले गई महिला, कुएं में फेंका, जानिए वजह

    फतेहपुर।। चाऊमीन खिलाने के बहाने पड़ोसन के बेटे को ले गई महिला ने बेटे को कुएं में फेंक दिया । खोजबीन के दौरान पता चलने पर ग्रामीणों ने बच्चे को कुएं से बाहर निकाला। जिसका उपचार चल रहा है। यह फतेहपुर सीकरी थाने के सहनपुर गांव की है। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 
ऐसे हुई थी जानकारी 
    सत्येंद्र सिंह का साढ़े चार वर्षीय पुत्र लव छह बजे घर के सामने खेलते हुए अचानक गायब हो गया था। काफी देर तक बच्चे के नजर नहीं आने पर घरवाले उसकी तलाश में जुटे। इस दौरान किसी ने बताया कि कुछ देर पहले गांव की ही महिला सुनीता देवी पत्नी जितेंद्र सिंह बच्चे को खेतों की तरफ ले जाते दिखी थी। परिजन और ग्रामीण खेतों की ओर उसकी खोजबीन करने लगे, तभी महिलाओं को कुएं से बच्चे की रोने की आवाज आई। गनीमत रही कि कुएं में पानी नहीं था। गांव की ही दो महिलाओं ने अपनी साड़ी से कुएं से बच्चे को बाहर निकाला। 
कुएं में फेंकने के बाद डाला था कचरा 
    पीड़ित परिवार ने बताया कि महिला सुनीता ने बच्चे को कुएं में फेंकने के बाद उसमें ऊपर से कूड़ा भी डाल गई थी। जिससे मासूम का दम घुट कर उसकी मौत हो जाए। पुलिस ने बच्चे के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 
चाऊमीन खिलाने के बहाने ले गई 
   पूछताछ में पचा चला कि आरोपी महिला साढ़े चार साल के बच्चे लव को आरोपी महिला सुनीता चाऊमीन खिलाने के बहाने फुसलाकर खेतों की तरफ ले गई थी। जहां उसने कुएं में उसे पटककर मार डालने का प्रयास किया। कुएं में फेंके जाने से बच्चे को चोटें भी आई हैं। जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। 
20 दिन पहले हुआ था विवाद 
    मासूम के पिता सत्येंद्र सिंह ने बताया कि करीब 20 दिन पूर्व आरोपी महिला सुनीता देवी अपनी सास को पीट रही थी। पड़ोसन होने के नाते लव की मां बीच बचाव करने पहुंच गई। इसी से वह रंजिश मानकर इतनी बड़ी घटना को अंजाम देने की कोशिश की। घटना के बाद पकड़ी गई आरोपी महिला का थाने में रोती रही। वह ग्रामीणों से बार-बार माफी देने के लिए गिड़गिड़ा रही थी।

Post a Comment

0 Comments