News Today Time Group - Digital News Broadcasting - Today Time Group - Latest News Today News Today: Hindi News Boradcasting Today Group - Real-Time News फटी रह गई पति की आंखें, जब Porn Movie में पत्नी को देखा किसी और मर्द के साथ
Headline News
Loading...

Ads Area

फटी रह गई पति की आंखें, जब Porn Movie में पत्नी को देखा किसी और मर्द के साथ

    बेंगलुरु।। एक 32 वर्षीय महिला डॉक्टर अपने पति को जबरन पॉर्न फिल्म दिखाती और उसे वैसा ही करने को कहती थी। एक रोज महिला के पति ने ऑनलाइन एक ऐसा विडियो देखा, जिसे देखकर उसके होश फाख्ता हो गए। दरअसल, शख्स की पत्नी किसी और के साथ शारीरिक संबंध बनाते हुए नजर आ रही थी। इसके बाद महिला डॉक्टर के पति ने उसे छोड़ दिया। अब महिला ने अपनी शादीशुदा जिंदगी को बचाने के लिए पुलिस कमिश्नर ऑफिस में परिहार फैमिली काउंसलिंग का दरवाजा खटखटाया है। 
   कोलकाता की रहने वाली 32 वर्षीय महिला और उत्तर प्रदेश का रहने वाला 33 वर्षीय शख्स मैट्रिमनिअल पोर्टल के जरिए मिले थे। उनकी वर्ष 2018 में शादी हुई, जिसके बाद वे बेंगलुरु में रहने लगे। महिला ने शादी से पहले अपने पति को बताया था कि वह एक शख्स के साथ रिश्ते में थी लेकिन बाद में ब्रेकअप हो गया। दंपती के बीच सबकुछ ठीक चल रहा था। हालांकि, महिला अपने पति पर पॉर्न मूवीज देखने का दबाव बनाती और उससे वैसा ही करने के लिए कहती थी। शख्स भी महिला की इच्छाओं की पूर्ति के लिए वैसा ही करता था। 
विडियो देख पति के फाख्ता हो गए होश
    एक रोज जब शख्स ने मोबाइल पर अपनी पत्नी को एक अन्य व्यक्ति के साथ संबंध बनाते हुए देखा तो उसके होश उड़ गए। महिला ने बताया कि यह उसका पूर्व प्रेमी था, जो उसको ब्लैकमेल करता था। महिला ने यह भी दावा किया कि उसने यह विडियो महज इसलिए रखा है ताकि आगे जरूरत पड़ने पर इसे सबूत के तौर पर दिखाया जा सके। इंजिनियर पति नाराज तो हुआ लेकिन कुछ वक्त बाद वह ये सभी चीजें भूलकर आगे बढ़ गया। 
…एक और विडियो मिला, पत्नी के साथ दूसरा शख्स
     जनवरी में शख्स ने ऑनलाइन एक और विडियो देखा, जिसमें फिर से उसकी पत्नी किसी और शख्स के साथ दिख रही थी। जब महिला के पति ने पत्नी से पूछताछ की तो उसने स्वीकार किया कि वह कई शादी से पहले कई लोगों से संबंध बना चुकी है लेकिन उसे यह नहीं पता था कि ये विडियो ऑनलाइन कैसे पहुंचा। इन बातों से परेशान हो चुके महिला के पति ने पत्नी को छोड़ दिया और वह अकेले रहने लगा। पति का कहना है कि चूंकि उसकी पत्नी ने उससे अपनी पुरानी बातें छिपाई हैं इसलिए वह अब उसके साथ नहीं रहना चाहता। शख्स ने यह भी कहा कि वह अब अपनी पत्नी से तलाक चाहता है, वहीं महिला इस रिश्ते को बचाने की कवायद में जुटी है।

Post a Comment

0 Comments