News Today Time Group - Digital News Broadcasting - Today Time Group - Latest News Today News Today: Hindi News Boradcasting Today Group - Real-Time News पोर्न इंडस्ट्रीज़ की मालकिन और एक एकड़ में फैला है घर
Headline News
Loading...

Ads Area

पोर्न इंडस्ट्रीज़ की मालकिन और एक एकड़ में फैला है घर

   मुंबई।। बॉलीवुड की बेबी डॉल सनी लियोनी ने लॉक डाउन के दौरान अपने नए घर में दस्तक दी है | अपने पति और बच्चों के साथ शिफ्ट हुई सनी लियोनी ने इस घर को स्वर्ग से सुंदर बताया है | सनी लियोनी न सिर्फ अपने बिंदास अंदाज के लिए बल्कि अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए भी पहचानी जाती हैं। उन्होंने ये मुकाम काफी संघर्षों के बाद पाया है। पॉर्न इंडस्ट्री से बॉलीवुड स्टार तक का सफर तय करने वालीं सनी लियोनी करोड़ों रुपयों की मालकिन हैं।
    लॉकडाउन के दौरान वह अपनी पूरी फैमिली के साथ अपने लॉस एंजिल्स वाले घर में रह रही हैं। इस घर में वे सभी सुविधाएं मुहैया कराइ गई है जो किसी स्टार होटल में होती है | सनी ने अपने इस घर की फोटो शेयर की है | सनी लियोनी का आलीशान बंगले की तस्वीरें ही खूबसूरत नहीं है बल्कि उनका परिवार भी उतना ही सुंदर है | सनी के मुताबिक उनका बंगला अमेरिका के लॉस एंजिल्स में एक एकड़ में फैला है। ये बंगला शहर के बीचों बीच प्राइम प्रॉपटी ऐरिया है | 
   एक एकड़ में फैले इस आलीशान बंगले में पांच बेडरूम हैं। इसके अलावा कई छोटे गार्डन और लॉन इसमें समाये है | सनी लियोनी का ये घर अमेरिका की सबसे महंगी जगहों में से एक बेवर्ली हिल्स से करीब 30 मिनट की ड्राइव की दूरी पर स्थित है। इस घर में सनी और उनके पति डेनियल के अलावा तीन बच्चे रहते है | हालाँकि सनी के पास मुंबई के जुहू इलाके में भी खुद का आलीशान घर है।
    सनी ने अपने घर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते वक्त इसकी खासियत और खूबसूरती के बारे में बताया था। सनी के इस घर से शानदार नजारा दिखाई देता है। सनी और डेनियल का परिवार इस घर में खुश है | इस आलीशान बंगले की फोटोज शेयर करते हुए सनी ने लिखा था, ‘हमारा छोटा सा कंट्री स्टाइल घर, मिडिल सिटी की जमीन पर एक एकड़ का घर। नई शुरुआत’। 
   सनी ने इस घर के सामान इटली, रोम और स्पेन से खरीदी हैं। ये घर लग्जरी और आलीशान वस्तुओं से भरा पड़ा है | कोरोना महामारी के चलते भारत में रहने के बजाये सनी लियोनी परिवार सहित अमेरिका में चली गई हैं। इन दिनों अपने इसी घर में रह रही हैं। सनी ने इस दौरान कहा था कि मुझे और डेनियल को यह मौका मिला कि हम अपने बच्चों को वहां ले जाएं, जहां हमें लगता है कि वे कोरोना से सबसे ज्यादा सुरक्षित रहेंगे।

Post a Comment

0 Comments