Latest News Today: Breaking Digital News in Hindi and English News Today: Your Daily Source for Time-Sensitive Updates Real-Time News Today: Hindi and English Updates at Your Fingertips मास्क ना पहनने के चलते एक महिला पर जुर्माना ठोक दिया गया
Headline News
Loading...

Ads Area

मास्क ना पहनने के चलते एक महिला पर जुर्माना ठोक दिया गया

मास्क ना पहनने से हुआ चालान, महिला ने महिला कर्मचारी को मारा थप्पड़, 
जुर्माने से बिफरी महिला के खिलाफ मामला दर्ज
    मुंबई।। देश में कोरोना के बढ़ते हुए मामलों से हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। कोरोना वाकई में कोई बीमारी है या कोरोना के वाइरस को कोई साजिशन फैला रहा है यह आज भी एक रहस्य बना हुआ है। कई लोगो का मानना है जिन राज्यों में फिलहाल चुनाव है वहा कोरोना खुद ख़ौफ़ज़दा है लेकिन जिन राज्यों में अभी चुनाव नहीं है और जहा जनता खुद कोरोना से बचने के तमाम इंतज़ाम किये हुए है वहा उल्टा कोरोना उतनी ही तेज़ी से फ़ैल रहा है। हालांकि लोगो में अब तेज़ी से यह सवाल भी घर कर गया है की वाकई में कोरोना कोई बीमारी है या उन्हें एक षड़यंत्र के तौर पर नियंत्रित किया जा रहा है। वही सरकार लगातार लोगों को मास्क पहनने की सलाह दे रही है। मुंबई से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसमे मास्क ना पहनने के चलते एक महिला पर जुर्माना ठोक दिया गया। इससे नाराज़ इस महिला ने कानून अपने हाथ में ले लिया, जिससे उस महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। 
    दरअसल मुंबई की कांदीवली रोड पर हुई इस घटना में BMC की महिला कर्मचारी ने एक महिला को मास्क ना पहनने पर जब रोका तो उसका पारा गर्म हो गया। जुर्माने की बात सुनते ही इस महिला ने BMC की महिला कर्मचारी पर हमला कर दिया। उसने उसे पीटना भी शुरू कर दिया, राहगीरों ने घटना का वीडयों बनाया और ट्विटर पर पोस्ट कर दिया। इस वीडियो में एक महिला बिना मास्क पहने ऑटोरिक्शा में बैठती दिखाई दे रही हैं। 
     मौके पर गहरे नीले रंग की यूनीफ़ॉर्म पहने BMC की एक महिला कर्मचारी इस महिला को मास्क ना पहनने पर टोकती है। वो उसे मास्क पहनने के लिए कहती है, इससे बिफरी महिला अचानक आपा खो बैठती है। वो इस कर्मचारी को थप्पड़ मारती दिखाई दे रही है। बताया जाता है कि पीड़ित महिला कर्मचारी इस हमले से जरा भी नहीं घबराती बल्कि वो नियम तोड़ने वाली उस महिला को मास्क पहनने की हिदायत देती है।  

Post a Comment

0 Comments