News Today Time Group - Digital News Broadcasting - Today Time Group - Latest News Today News Today: Hindi News Boradcasting Today Group - Real-Time News देश भक्त पार्टी के मंत्री सेक्स स्कैंडल में फंसे
Headline News
Loading...

Ads Area

देश भक्त पार्टी के मंत्री सेक्स स्कैंडल में फंसे

बीजेपी के मंत्री नौकरी के बदले यौन संबंध के लिए डाल रहे थे दबाव
    बेंगलुरु।। भारतीय जनता पार्टी के नेता देशभक्त और राष्ट्रवाद इन शब्दों के नाम पर जनता को इतना गुमराह करती है की इन नेताओं की बातो में कोई भी आसानी से फंस जाता है लेकिन जब फंसने वाली कोई महिला हो तो फिर भाजपा के अय्याश नेता अपने जाल में फंसी महिला को ब्लैकमेल कर बिस्तर तक घसीटने में कामयाब भी हो जाते है जिससे विपक्ष को भी भाजपा को घेरने का मौका मिल ही जाता है। जी हा कर्नाटक में बीजेपी सरकार फिर से विपक्ष के निशाने पर आ गई है। इस बार मामला बहुत ही गंभीर है, क्योंकि राज्य के जल संसाधन मंत्री रमेश जारकीहोली पर यौन शोषण का आरोप लगा है। साथ ही इस मामले की एक सीडी भी लीक हुई है। दावा किया जा रहा कि सीडी में मंत्री का वीडियो बकायदा ऑडियो के साथ है। हालांकि कर्नाटक पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।
    आरोप है कि पीड़ित मंत्री के पास गई थी। इस दौरान मंत्री ने उसे गाली दी, साथ ही नौकरी के बदले शारीरिक संबंध बनाने को कहा। इस दौरान महिला ने पूरी घटना को रिकॉर्ड कर दिया। इसके बाद से महिला को अपनी जान का खतरा महसूस हो रहा था। जिस पर उसने सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश कल्लहल्ली से संपर्क किया। इसके बाद कल्लहल्ली महिला की ओर से शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंचे।
    कल्लहल्ली के मुताबिक वो पुलिस के पास गए थे और कमिश्नर को ऑडियो-वीडियो क्लिप सौंपा। साथ ही वो घटना की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। कर्नाटक पुलिस के मुताबिक कमिश्नर के निर्देश के बाद मामले में जांच शुरू कर दी गई है। वहीं जब इस मामले में मीडिया ने मंत्री रमेश जारकीहोली से संपर्क करने की कोशिश की, तो वो नहीं मिले।
कांग्रेस ने की इस्तीफे की मांग
    वहीं इतने बड़े आरोप के बाद कर्नाटक में बीजेपी सरकार और मंत्री जारकीहोली विपक्ष के निशाने पर आ गए हैं। मंगलवार को बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इकट्ठा होकर उनके खिलाफ प्रदर्शन किया। साथ ही वो मंत्री के इस्तीफे की भी मांग कर रहे हैं। कांग्रेस के मुताबिक जब तक मंत्री अपने पद से इस्तीफा नहीं देते तब तक मामले में निष्पक्ष जांच नहीं हो पाएगी।

Post a Comment

0 Comments