News Today Time Group - Digital News Broadcasting - Today Time Group - Latest News Today News Today: Hindi News Boradcasting Today Group - Real-Time News एक भ्रष्ट आईएएस अधिकारी अपने जीवनकाल में कितना कमाता है?
Headline News
Loading...

Ads Area

एक भ्रष्ट आईएएस अधिकारी अपने जीवनकाल में कितना कमाता है?

    एक भ्रष्ट आईएएस अधिकारी अपने जीवनकाल में दो नंबर में कितना पैसा कमाता है यह कहना थोड़ा कठिन है क्योंकि हर बड़े अधिकारी के अपने पद पर बने रहते हुए दो नंबर का पैसा कमाने में उसकी राजनैतिक सेटिंग और अन्य विभागों से उसके तालमेल पर निर्भर करता है। यहाँ हम आपको कुछ सबसे भ्रष्ट आईएएस अफ़सर के बारें में बता रहे है :-
1. नितेश जर्नादन ठाकुर
    मार्च 2012 में, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने नितेश जर्नादन के मुंबई स्थित डुप्लेक्स फ्लैट पर छापा मारा था। इस छापे में पाया गया कि उसके पास 200 करोड़ रुपये से ज्यादा की नकदी और संपत्ति है, वह भी सेवा के सिर्फ 12 वर्षों के भीतर।
    भू-संपत्तियों के अलावा, उसके पास लैंड रोवर, मर्सिडीज और बीएमडब्ल्यू सहित 10 लक्जरी वाहन थे। जब वह अलीबाग का कलेक्टर था, तब उसने भू-अभिलेखों से छेड़छाड़ की थी, जिसके बाद वह निलंबित हो गया था। नितेश और उसकी पत्नी पर सेवारत रहते हुए कई शेल कंपनियां स्थापित करने और उनमें 300 करोड़ रुपये लगाने के आरोप थे।
    एक शिकायत के आधार पर मुंबई की डीसीबी सीआईडी क्राइम ब्रांच ने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 387, 467, 471 और 420 के तहत जालसाजी, धोखाधड़ी और जबरन वसूली के आरोप में नीतीश ठाकुर और अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। नीतीश ठाकुर ईडी की जांच शुरू होने से पहले ही विदेश भाग गया था और फिलहाल उसके दुबई में होने की खबर है।
2. अरविंद जोशी (पति) टीनू जोशी (पत्नी)
    1971 बैच के इस आईएएस दंपति को 1000 करोड़ रुपये की आय से अधिक संपत्ति इकट्ठी करने के लिए सेवाओं से बर्खास्त कर दिया गया था।

Post a Comment

0 Comments