News Today Time Group - Digital News Broadcasting - Today Time Group - Latest News Today News Today: Hindi News Boradcasting Today Group - Real-Time News मेरी ज़मीन कांग्रेसी नेता ने धोखे से हड़प ली - विमलेश देवी खीचड़
Headline News
Loading...

Ads Area

मेरी ज़मीन कांग्रेसी नेता ने धोखे से हड़प ली - विमलेश देवी खीचड़

मारी जमीन हड़पली डोटासरो- विमलेश देवी खीचड़
पी. सी. सी. चीफ व पूर्व शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा पर लगे गंभीर आरोप
Vimlesh Devi Khichad on Govind Singh Dotasara
  सीकर/राजस्थान।। यह बात किसी से छुपी नहीं है की राजस्थान के कांग्रेस के दिग्गज नेता गोविन्द सिंह डोटासरा का विवादों से गहरा नाता रहा है। पहले भी आरएएस भर्ती में अपने ही कई परिवारजनो को सीधे सैटिंग से राजस्थान में उच्च प्रशासनिक पदों पर पहुंचाने वाले कांग्रेसी नेता गोविन्द सिंह डोटासरा ने इस बार किसी गरीब की ज़मीन ही हड़प ली है। जी हां ऐसा हम नहीं बल्कि जिनकी ज़मीन को डोटासरा जैसे कांग्रेसी लुटेरे नेता ने हड़पा है, उन्ही पीड़ितों ने सीकर जिला कलेक्टर के सामने अपने सार्वजनिक प्रदर्शन में आरोप यह लगाया है।     
धोखे से हड़पी जमीन, अब अनिश्चितकालीन धरने पर पीड़ित परिवार 
  राजस्थान से यह बड़ी खबर आ रही है कि एक लुटेरे कांग्रेसी नेता जिनका नाम गोविन्द सिंह डोटासरा बताया जा रहा है के द्वारा करोड़ो की बेशकीमती जमीन को हड़पने का मामला सामने आया है। सीकर जिला कलेक्टर के सामने न्याय की गुहार में अनिश्चितकालीन धरने पर एक पीड़ित परिवार कई दिनों से न्याय के लिए बैठा हुआ है। लेकिन उन्हें शायद यह मालूम नहीं है की राजस्थान में उसी लुटेरे नेता की लुटेरी सरकार सत्ता पर काबिज़ है। इसलिए यहाँ न्याय की गुजजाईश करना ही उनके लिए बेमानी साबित होगी। 
कलेक्टर से पीडित परिवार ने मांगा न्याय
  पीड़ित परिवार ने डोटासरा पर गैरजामती संगीन आरोप लगाते हुए कहा है की उसने गाय भैंस का लोन दिलवाने के नाम पर खाली स्टाम्प पेपर पर उनके हस्ताक्षर करवाकर उनकी बेशकीमती ज़मीन धोखे से हडपली है। पीड़ितों ने कहा की इन स्टाम्प का गलत इस्तेमाल कर उनकी जमीन को जोरजबरजस्ती और धोखे से दुसरो के नाम करवा दिया गया है। 
जमीन कि बाजार कीमत 50 करोड़ रुपये से भी अधिक
  आपको बता दे की सीकर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्विद्यालय के पास की 11 बीघा की बेशकीमती जमीन का यह मामला है। वर्तमान में इस जमीन कि बाजार कीमत 50 करोड़ रुपये से भी अधिक की बताई जा रही है। 
कटराथल गांव का है निवासी पीड़ित परिवार
  पीड़ित महिला विमलेश खीचड़ ने बताया कि वह न्याय हेतु पिछले सात महीनों में 3 बार आरोपी डोटासरा के घर भी जाकर आयी है, ओर धोखे से ली गई उनकी जमीन को वापस करने का कहा लेकिन धोखेबाज़ लुटेरी कांग्रेस सरकार के लुटेरे जमीन हड़पू नेता का दिल नही पसीजा।
मेरे परिवार को दिखाया जा रहा है पुलिस का डर
  पीड़ित महिला विमलेश खीचड़ ने डोटासरा सहित पूरी लुटेरी डकैत टाइप की कांग्रेस पार्टी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा की अब आरोपीगण पीड़िता और उसके परिवार को पुलिस का डर दिखा कर आतंकित कर रहे है। आरोपीगण लगातार सत्ता का बैज़ा फ़ायदा उठाते हुए पीड़िता और उसके परिवार को झूठे मुकदमे में फ़साने का डर दिखा रहे है।
  पीड़िता ने कहा की अब तो उन्हें एनकाउंटर तक की धमकियां मिल रही है। पीड़िता का कहना है कि जब तक न्याय नही मिलेगा वह अपने परिवार सहित धरने पर ही बैठी रहेगी, चाहे इस न्याय की लड़ाई में उनकी जान क्यों ना चली जाए। 

Post a Comment

0 Comments