Latest News Today: Breaking Digital News in Hindi and English News Today: Your Daily Source for Time-Sensitive Updates Real-Time News Today: Hindi and English Updates at Your Fingertips क्या कारण है कि मुगलों ने कभी नेपाल और श्रीलंका पर आक्रमण नहीं किया?
Headline News
Loading...

Ads Area

क्या कारण है कि मुगलों ने कभी नेपाल और श्रीलंका पर आक्रमण नहीं किया?

Mugal attack on India
  क्या कारण है कि मुगलों ने कभी नेपाल और श्रीलंका पर आक्रमण नहीं किया? गौर करें तो मुगलों ने नेपाल ही क्या उन्होंने कभी भी हिमालय के किसी भी शीर्ष स्थान पर आक्रमण नही किया। यानि की उन्होंने रूस का साइबेरिया भी कभी नही जीता। भौगोलिक स्थितियों को देखे तो अरब के रेगिस्तान की तपिश के अभ्यस्त मुग़ल शीत प्रदेशों की जमा देने वाली ठंड मे आखिर कितने समय तक टिक सकते थे?
Mugal attack on India
  इससे यह तो स्पष्ट हैं कि दुर्गम पहाड़ी क्षेत्रों पर हमला करके मुगल आख़िर वहाँ से हासिल भी क्या कर सकते थे? नेपाल ऐसा ही दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र था जिसको फ़तह करने मे अपनी ऊर्जा खर्च करके आखिर वे वहाँ से प्राप्त क्या कर सकते थे? न तो वे वहाँ बसने के लिए वे उसके अनुकूलित थे और न ही नेपाल ऐसा कोई व्यापारिक देश था जहाँ की संपदा वे लूटकर मुग़ल ले जा सकते थे।
Why mugal not attack on Nepal and Srilanka
  श्रीलंका के समुद्रतट चाहे उनके हमलों के लिए अनुकूल रहे हों किन्तु वहाँ से भी उनको कुछ खास प्राप्त होने वाला नही था। 
मुगलों के हमले भारत पर ही अधिक क्यों हुए?
   मुगलों के हमले भारत पर ही अधिक इसलिए हुए क्योंकि उस समय भारत एक तो भौगोलिक एवं आर्थिक रूप से समृद्ध था और दूसरा और बहुत ही महत्वपूर्ण कारण यह था कि उस समय भारत, कई छोटे-छोटे राज्यों मे बंटा हुआ था। इन राज्यों की व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं के कारण पड़ौसी देशों से प्रायः उनकी अनबन बनी रहती थी। इसका भरपूर फ़ायदा विदेशी आक्रांताओं ने उठाया। किसी छोटे से भूभाग पर हमला होते ही उन्हें पड़ौसी देशों से मदद नही मिलती थी, क्योंकि उनकी संयुक्त सेना नही थी। इसके साथ ही वे अपनी व्यक्तिगत रंजिश निकालने के लिए विदेशी आक्रांताओं का साथ देने के लिए भी तत्पर हो जाते थे।
Why mugal not attack on Nepal and Srilanka
राज्यों की आपसी फूट का पूरा फ़ायदा विदेशी हमलावरों को मिला
  कुल मिलाकर राज्यों की आपसी फूट का पूरा फ़ायदा विदेशी हमलावरों को मिला और इस कमजोरी को भांपकर वे निरंतर आगे बढ़ते चले गए। अतः विदेशी हमलावरों ने किन देशों पर हमले किये और कहाँ नही, इसको समझने के लिए मूल रूप से दो बातों को ही समझना होगा। पहली बात तो यह कि जहाँ हमला करने की योजना होगी उस देश, राज्य या भूभाग से उन्हें प्राप्ति क्या और कितनी होगी? और दूसरी बात यह कि उस भूभाग की दुर्गमता कितनी होगी ताकि वे अपने संसाधनों को युद्ध मे झोंककर भी उसे प्राप्त कर सकेंगे भी या नहीं?
Why mugal not attack on Nepal and Srilanka
  सोवियत जैसी मजबूत सेना भी वर्षों तक जूझकर अफगानिस्तान जैसे सैन्य संसाधनों मे कमजोर पहाड़ी देश पर नियंत्रण प्राप्त नही कर सकी तो उसका कारण भी वही था कि दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र मे बरसों तक संघर्ष करने के लिए अफ़ग़ान तो अनुकूलित थे किंतु सोवियत नहीं।
Tags

Post a Comment

0 Comments