News Today Time Group - Digital News Broadcasting - Today Time Group - Latest News Today News Today: Hindi News Boradcasting Today Group - Real-Time News अ बोल्ड लेडी रेहाना फातिमा
Headline News
Loading...

Ads Area

अ बोल्ड लेडी रेहाना फातिमा

Rehana Fatima
   कोच्चि/केरल।। रेहाना फातिमा पिछले 5 साल से हमेशा ही न्यूज़ में बनी रहती है। केरल के कोच्चि जिला में मुस्लिम रूढ़िवादी परिवार में जन्मी है रेहाना फातमी। 31 साल की रेहाना फातिमा 2 बच्चे की माँ है। रेहाना फातिमा ने घर वाले के खिलाफ अपने दोस्त "मनोज श्रीधर" के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगी। 
Rehana Fatima
   रेहाना फातिमा के पिता BSNL टेलीकॉम्युनिकेशन में नौकरी करते थे। पिता की मृत्यु के बाद अनुकम्पा के तहत रेहाना को टेक्नीशियन के पद पर नौकरी मिली। अक्सर विवादों में रहने वाली रेहाना सबरीमाला विवाद और यूट्यूब पर बीफ़ बनाने की रेसिपी के विवाद के बाद BSNL ने उन्हें नौकरी से बर्खास्त कर दिया था। 
   बता दे की वर्ष 2014 मे कोच्ची में मारल पोलिसिंग के खिलाफ किस ऑफ लव का आयोजन किया गया था, जिसमे खुलेआम रेहाना फातिमा और उनके पति मनोज श्रीधर ने किस करते हुए विडियो बना कर वायरल किया उस समय भी काफी विवाद हुआ था। 
Rehana Fatima
  जानकारी अनुसार रेहाना एक्टिंग और मॉडलिंग भी करती थी, रेहाना ने इंटरसेक्शुअलिटी पर बनी फिल्म 'एका' में अभिनय भी किया है। इस फिल्म के पोस्टर में इसकी टैगलाइन लिखी गई थी, "मैं मध्यलिंगी हूं। बचपन से ही मेरे एक लिंग और योनि है। मैं जीना चाहता हूं।" इसके प्रोड्यूसर ने दावा किया था कि यह भारत में बनाई गई, अपनी तरह की पहली फिल्म है। फिल्म में रेहाना ने न्यूड सीन्स भी किए थे। वह बताती हैं कि उन्हें उन सीन्स में नेचुरल महसूस हुआ था। उन्हें सहज महसूस कराने के लिए फिल्म के क्रू ने भी कपड़े उतार दिए थे। 
Rehana Fatima
 रेहाना फातिमा सबरीमाला के आयप्पा मंदिर में प्रवेश को लेकर सुर्खियों में आई थी। आयप्पा मंदिर में उन्ही महिलाओं को प्रवेश मिलता है जिन्हें मासिक धर्म ना आता हो (10 साल के पहले या 55 साल के बाद), लेकिन हिन्दू धर्म के भावनाओ को ठेस पहुंचाते हुए रेहाना फातिमा मंदिर में प्रवेश की कोशिश की थी, जिसकी वजह से केरल मुस्लिम जमात काउंसिल ने मुस्लिम समुदाय से उसे निष्काषित कर दिया था। 
Rehana Fatima
  बताते चले कि केरल के एक कॉलेज में प्रोफेसर ने लड़कियों के छोटे कपड़े से तंग आकर बोला था, कपड़े पूरे पहने ताकि लड़कियों का स्तन ढका रहे। इसके विरोध में रेहाना फातिमा ने उस प्रोफेसर को जबाब देने के लिए न्यूड होकर तरबूज़ से अपना स्तन ढक कर फ़ोटो खिंचवाई और वायरल कर दी थी। 
  अभी-अभी फिर से रेहाना न्यूज़ में छाई हुई है। इस बार फातिमा का गुनाह ये है कि हाल ही में उन्होंने टॉप लेस (न्यूड) होकर नाबालिक बच्चों से अपने शरीर पर पेंटिंग्स बनवाईं और उसका वीडियो और फोटो भी वायरल कर दिए थे। 

Post a Comment

0 Comments