उदयपुर/राजस्थान।। राजस्थान के उदयपुर में आम आदमी पार्टी की इकाई द्वारा नगर निगम की ढिलाई और गलत नीतियों के कारण शहर की बुरी हालात ओर टूटी-फूटी सड़कों के खिलाफ चल रहे, अभियान के तहत उदयपुर शहर में एक वाहन रैली निकाली गई जो जगदीश चोक से रवाना हो शहर के घंटा घर, बड़ा बाज़ार, अश्वनी बाज़ार, दिल्ली गेट होते हुए नगर निगम में पहुंची। जहा आम आदमी पार्टी के जिला कॉर्डिनेटर ओम प्रकाश श्रीमाली, लोक सभा कॉडिनेटर सुमित विजय ने रैली को संभोधित किया। बतादे कि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओ द्वारा निगम की पोल खोल अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत सीवरेज लाइन में घटिया निर्माण सड़कों की हालत, बाज़ार में स्मार्ट सिटी के धीमी गति से चलने वाले काम ओर बिगड़ी हुई सफाई व्यवस्था को लेकर ज्ञापन सौंपा गया।
बताते चले कि उदयपुर शहर में नगर निगम के सभी वार्डो में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता हर घर में जाकर समस्या की जानकारी जुटा रहे हैं और हर वार्ड में निगम के खिलाफ अभियान तेज कर विरोध किया जाएगा। वाहन रैली में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता ने जम कर नारेबाजी की ओर जोश के साथ नगर निगम पहुंचे।
जहा वाहन रैली में शामिल कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सुमित विजय जी ओर शहर कोर्डिनेटर ओम प्रकाश श्रीमाली, देहात कोर्डिनेटर निर्भय सिंह ने सम्बोधित किया ओर आम आदमी पार्टी की नीतियों से अवगत कराते हुए उदयपुर शहर में हर वार्ड में आम आदमी पार्टी की टोली नगर निगम की पोल खोल अभियान चलाने की बात कही, जिसमे जनसमस्या को उठाया जाएगा।
आज आम आदमी पार्टी की वाहन रैली को जगदीश मंदिर के सामने से लोक सभा प्रभारी सुमित विजय ओर देहात कॉर्डिनेटर निर्भय सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वहीं नगर निगम ऑफिस के बाहर रैली को ओम प्रकाश श्रीमाली, सुमीत विजय, निर्भय सिंह राठौड़, मुहम्मद हनीफ, राजेश चौहान, मुबारिक हुसैन, राहुल सेनानी, रमेश सेन, दलपत कुमावत, इन्द्र कुमार प्रजापत, मुबारिक हुसैन मसूरी, सुनील भावसार, अयूब खान, मोहम्मद हारून, प्रेम नाथ योगी, प्रकाश भारती, भूपेंद्र ने संबोधित किया तथा नगर निगम को चेतावनी दी की शहर की हालात नही सुधरे तो आम आदमी पार्टी जनता को साथ लेकर बडा आदोलन करेगी।