News Today Time Group - Digital News Broadcasting - Today Time Group - Latest News Today News Today: Hindi News Boradcasting Today Group - Real-Time News पशु बाड़े में सो रही महिला पर पेंथर ने किया हमला, गंभीर हालत में आईसीयू में भर्ती
Headline News
Loading...

Ads Area

पशु बाड़े में सो रही महिला पर पेंथर ने किया हमला, गंभीर हालत में आईसीयू में भर्ती

  
  बांसवाड़ा/राजस्थान।। इंसानो की बढ़ती आबादी और घटते जंगलों के कारण अब जंगली जानवर इंसानी बस्तियों पर हमला करने लगे है। बीती रात राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ रेंज के वन नाका रामगढ़ वन नाके के अधिन सुलीपाडा गांव में अपने घर के आंगन में बने पशु बाडे में सो रही एक महिला पर अचानक पेंथर ने हमला कर दिया जिसके चलतें महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। वही परिजनों ने महिला को बांसवाड़ा के महात्मा गांधी अस्पताल में ईलाज के लिए भर्ती कराया ज़हां महिला को आईसीयू में भर्ती कर ईलाज जारी है।  
  जानकारी अनुसार महिला का नाम रमीला पत्नी वोलसिह बताया जा रहा है। बांसवाड़ा डिविजन के डीएफो दिग्नेश शर्मा ने बताया की कुशलगढ़ वन क्षेत्र के वन नाका रामगढ़ के सुलीपाडा में पेंथर से घायल महिला की जानाकारी मिली है। जांच के आदेश दिए हैं, वहीं शर्मा ने बताया की वन खंड में निल गाय, जरख भी है। शर्मा ने लोगों को जागरूक रहने की बात कही है। 

Post a Comment

0 Comments