Latest News Today: Breaking Digital News in Hindi and English News Today: Your Daily Source for Time-Sensitive Updates Real-Time News Today: Hindi and English Updates at Your Fingertips केबीसी में 25 लाख रुपये जीतने वाली क्षत्राणी बनी जज
Headline News
Loading...

Ads Area

केबीसी में 25 लाख रुपये जीतने वाली क्षत्राणी बनी जज

जींद की बहू प्रियंका बनी जज, KBC में जीती थी 25 लाख रुपये की राशि
 बांदा/उत्तरप्रदेश।। उत्तरप्रदेश के पूर्व DGP श्री सुलखान सिंह आईपीएस की पुत्री प्रियंका सिंह क़ो जिला जज नियुक्त किया गया है। बांदा के बेंदा घाट पचासा डेरा में रहने वाले उत्तर प्रदेश के पूर्व डीजीपी सुलखान सिंह की बेटी प्रियंका सिंह का यूपीएचजेएस में चयन हुआ है और प्रदेश में 11वां स्थान हासिल किया है। उनके जज बनने से गांव वालों ने भी खुशी जताई है। बतादे कि प्रियंका का चयन एडवोकेट आन रिकॉर्ड (AOR), सुप्रीम कोर्ट, उत्तर प्रदेश उच्चतर न्यायिक सेवा (UPJS) में चयनित होने पर हुआ है। 
UP के पूर्व DGP की बेटी बनीं जज, UPHJS की परीक्षा में 11वां स्थान
  पूर्व डीजीपी सुलखान सिंह ने बताया कि प्रियंका एडवोकेट आन रिकार्ड (एओआर) सुप्रीम कोर्ट (उप्र) में प्रैक्टिस कर रही थीं और उच्चतर न्यायिक सेवा (यूपीएचजेएस) की परीक्षा दी थी। सोमवार को परीक्षा परिणाम आने पर बेटी प्रियंका ने प्रदेश में 11वां स्थान पाया है और उनका जज के लिए चयन हुआ है।
  प्रियंका सिंह ने रियल्टी शो कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) में 25 लाख रुपए जीते चुकी है। प्रियंका ने केबीसी के कार्यक्रम में 13 सवालों का सही जवाब दिये थे। उनका कहना है कि वह जज बनना चाहती हैं। अमिताभ बच्चन ने सवाल किया कि आप जज क्यों बनना चाहती हैं। इस पर प्रियंका ने जवाब दिया कि जब वह कोर्ट रूम में जाती हैं और ऊंची कुर्सी पर जज को बैठा देखती हैं, तो यही सोचती हैं कि मुझे उस कुर्सी तक पहुंचना है। होनहार बेटी का जज नियुक्त होना हमारे समाज के लिए गर्व की बात है। 
  डिफेंस कॉलोनी जींद निवासी गजे सिंह और कैप्टन सत्यव्रत की पुत्रवधू प्रियंका का चयन उत्तरप्रदेश हायर ज्यूडिशियल सर्विसेज में हुआ है। उन्होंने उत्तर प्रदेश में 11वा स्थान प्राप्त किया है। उनके चयन की जानकारी होते ही पूरे जींद जिले में हर्ष की लहर फैल गई। गजे सिंह जी की पुत्रवधू का सपना जज बनने का था।
  इस बात का जिकर उन्होंने तब महानायक अमिताभ बच्चन के सामने किया था जब कौन बनेगा करोड़पति शो के लिए क्यों चुनी गई थी। उन्होंने सवालों का जवाब देते हुए 25 लाख रुपए की राशि जीती थी।
  प्रियंका के पति एडवोकेट राजकुमार रूहिल ने बताया कि प्रियंका एडवोकेट ऑन रिकॉर्ड सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस कर रही है। उन्होंने उत्तरप्रदेश हायर ज्यूडिशियल सर्विसेज की परीक्षा दी थी जिसका परिणाम सोमवार को घोषित हुआ है।
  जिसमें उत्तर प्रदेश में प्रियंका ने 11वा स्थान पाया है। उनका जज के लिए चयन हुआ है। प्रियंका की सास कमला देवी ने कहा कि उनकी बहू का जज नियुक्त होना हमारे लिए गर्व की बात है। उनकी बहू ने जींद जिले का नाम पूरे भारत में रोशन किया है। 
केबीसी में जीत चुकी है इनाम 
  उन्होंने बताया कि जब बेटी प्रियंका कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) शो के लिए चुनी गई थीं। केबीसी की हाट सीट पर पहुंचने के बाद अमिताभ बच्चन ने प्रियंका से सवाल किया था कि आप जज ही क्यों बनना चाहती हैं। तब बेटी प्रियंका ने जवाब दिया था कि जब वह कोर्ट रूम जाती हैं और ऊंची कुर्सी पर बैठे जज को देखती हैं, तब यही सोचती हैं मुझे भी उस कुर्सी तक पहुंचना है। प्रियंका ने सवालों का जवाब देते हुए 25 लाख रुपये की धनराशि भी जीती थी।
  उन्होंने बताया कि बेटी प्रियंका इस समय गाजियाबाद में परिवार के साथ रहती हैं और सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस करती हैं। वहीं गांव के शानू सिंह, राजू सिंह, सत्यदेव सिंह ने कहा कि होनहार बेटी का जज बनना गांव के लोगों के लिए गर्व की बात है। बेटी ने समाज का नाम रोशन किया है और युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। 

Post a Comment

0 Comments