Latest News Today: Breaking Digital News in Hindi and English News Today: Your Daily Source for Time-Sensitive Updates Real-Time News Today: Hindi and English Updates at Your Fingertips स्कूली बच्चों से भरा टैंपो पलटा कई गंभीर रूप से हुए घायल, पहली से छठी तक के थे बच्चे
Headline News
Loading...

Ads Area

स्कूली बच्चों से भरा टैंपो पलटा कई गंभीर रूप से हुए घायल, पहली से छठी तक के थे बच्चे

9 घायल में 4 गंभीर, गलधर घाटी में हुई घटना, 
अवैध वाहनों का हों रहा धड़ल्ले आना जाना, 
क्षमता से अधिक सवारियां बिठाकर अपनी तिजोरियां भरने में लगे अवैध वाहन मालिक 
  बांसवाड़ा/राजस्थान।। राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ उप खंड क्षेत्र के खेड़ा धरती घाटा क्षेत्र के छोटी बिजौरी और गलधरघाटी के बीच सड़क पर मंगलवार सुबह स्कूली बच्चों से भरा हुआ टैंपो अनियंत्रित हो कर पलट गया। टैंपो में करीब 12 बच्चे सवार थे, जिनमें तीन बच्चे सही सलामत रहे। वहीं बाकी के 9 बच्चों को चोटें आई है। गंभीर घायल 4 बच्चों को यहां जिला अस्पताल लाया गया। इसमें छठी कक्षा की एक बच्ची की हालत ज्यादा गंभीर बताई जा रही है, जबकि तीन अन्य का उपचार जारी है। वहीं बाकी के बच्चों का कुशलगढ़ CHC में उपचार चल रहा है। 
  जानकारी अनुसार सुबह के समय ये बच्चे उनके गांव बिजौरी बड़ी से मोहकमपुरा स्थित सेवासदन स्कूल पढ़ने जा रहे थे। तभी बीच रास्ते में दुर्घटना हो गई। पाटन थाने की महिला काउंसलर हकरी भाभोर ने बताया कि घायल बच्चों में उनका बच्चा और रिश्तेदारों के बच्चे शामिल हैं। बच्चों को स्कूल तक पहुंचाने के लिए उन लोगों ने निजी स्तर पर टैंपो कर रखा है। उनके घर से स्कूल की दूरी करीब 17 KM है। सुबह के समय टैंपो बच्चों को लेकर स्कूल के लिए निकला था, जो बीच रास्ते (गांव से करीब 8 KM दूर) में दुर्घटना का शिकार हो गया। छठी क्लास की राजप्रिया निनामा को ज्यादा चोट आई है, जो अभी कोमा में है। वहीं रोशनी निनामा के सिर पर भी चोटें हैं। हकरी ने बताया कि पहली कक्षा में पढ़ने वाला उनका बच्चा आस्टीन भाभोर टैंपों के नीचे दब गया था। वहीं विनोद भाभोर के पैरों में चोट आई है। अभी सभी का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। टैंपो में पहली कक्षा से लेकर छठी तक के बच्चे थे। जानकारी अनुसार गंभीर रूप से घायल तीन बच्चों को बांसवाड़ा रेफ़र की जानकारी सामने आई है। 

Post a Comment

0 Comments