News Today Time Group - Digital News Broadcasting - Today Time Group - Latest News Today News Today: Hindi News Boradcasting Today Group - Real-Time News युवक ने किन्नर से की शादी, बहू का चेहरा देख बेहोश हो गई सास
Headline News
Loading...

Ads Area

युवक ने किन्नर से की शादी, बहू का चेहरा देख बेहोश हो गई सास

kinnar
 सासाराम/बिहार।। हाल ही में जो मामला सामने आया है वह चौकाने वाला है। इस मामले के बारे में सुनकर आप दंग रह जाएंगे। मामला बिहार के सासाराम जिले का बताया जा रहा है। एक शादी होती है जहां एक तरफ लड़का होता है, दूसरी तरफ लड़की लेकिन यहाँ दूसरी तरफ न तो लड़की है न ही लड़का। जी हाँ, मिली जानकारी के अनुसार जब युवक शादी के बाद अपने घर पहुंचा तो उसकी मां ने बहू का घूंघट उठाया और बहू को देखते ही मां बेहोश हो गई। जब उसे होश आया तो उसने शादी को नहीं माना और दोनों को घर से बाहर निकाल दिया। मामला करघर जिले का बताया जा रहा है।
  यहां गोलू नाम के शख्स ने एक डांस पार्टी में काम किया और काम करते-करते पानापुर की किन्नर नंदनी से उसे प्यार हो गया। दोनों के बीच कुछ दिनों तक प्रेम संबंध रहा और फिर शादी के बारे में सोचा। फिर दोनों ने शादी कर ली और गोलू शादी के बाद अपनी किन्नर पत्नी नंदनी के साथ करगहार में किराए के मकान में रह रहा था।
  जैसे ही परिवार को इसकी जानकारी हुई, उन्होंने अपने बेटे को किन्नर बहू पर दबाव बनाकर अलग करने की कोशिश की लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद परिजन उसे मनाकर घर ले आए। जैसे ही नंदनी को इसकी जानकारी हुई, वह उसे ढूंढते हुए गोलू के घर पहुंच गई। इसी बीच किन्नर बहू घूंघट में आ गई और घूंघट हटाते ही सास बेहोश हो गई। अब इस मामले की चर्चा पूरे गांव में हो रही है।
जब माँ को होश आया तो उसने दोनों को निकाला घर से बाहर 
   इसके बाद लड़के की मां ने अपने बेटे और बहू को घर से निकाल दिया। यहाँ एक लड़का विषमलैंगिक प्रेम का इतना दीवाना हो गया कि उसने उससे ट्रांसजेंडर से ही शादी भी कर ली। शादी के बाद जब वह नपुंसक पत्नी के साथ घर पहुंचा तो हड़कंप मच गया।
सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी यह शादी
  गौर करने वाली बात यह है कि लड़के द्वारा किन्नर से शादी करने का यह मामला अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है कि क्या समाज इसे स्वीकार करेगा। ये खबर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। 
इस तरह हुई किन्नर और युवक की मुलाकात
  सूत्रों के मुताबिक सासाराम के टैक्स ऑफिस का रहने वाला गोलू एक डांस पार्टी में काम करता था. इसी दौरान उनकी मुलाकात किन्नर नंदिनी से हुई। फिर दोनों में प्यार हो जाता है और बाद में दोनों शादी कर लेते हैं।

Post a Comment

0 Comments