News Today Time Group - Digital News Broadcasting - Today Time Group - Latest News Today News Today: Hindi News Boradcasting Today Group - Real-Time News मुख्यमंत्री की कुर्सी की लड़ाई में नेता मस्त है, जनता सब देख रही है - सतीश पुनिया
Headline News
Loading...

Ads Area

मुख्यमंत्री की कुर्सी की लड़ाई में नेता मस्त है, जनता सब देख रही है - सतीश पुनिया

जमकर बरसे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पुनिया, कांग्रेस पार्टी रही निशाने पर
कुशलगढ़ में सोनी समाज ने किया स्वागत
 बांसवाड़ा/राजस्थान।। राजस्थान के भीतर आगामी चुनावों के लेकर विपक्षी पार्टी भाजपा किसी भी कीमत में राजस्थान में फिर से सत्ता हथियाने की पुरजोर कोशिश में लगी हुई है। इसी के मद्देनज़र दिल्ली हाई कमान से लेकर पार्टी का छोटे से छोटा नेता चुनावी कैम्पेनिंग में लगा हुआ है। चुनावी अभियान के तहत बांसवाड़ा में भी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पुनिया कांग्रेस पार्टी को निशाने पर लिया है। 
 
  राजस्थान में इन दिनों कांग्रेस पार्टी के राहुल गांधी जहा भारत जोड़ो तात्रा निकाल कर कांग्रेस में जान फुक रहें हैं, वहीं भाजपा भी राजस्थान में जन आक्रोश यात्रा कर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व कांग्रेस पार्टी को निशाने पर लेकर कांग्रेस पार्टी की कथनी करनी को जनता के बीच ले जाकर कांग्रेस पार्टी को आड़े हातो ले रही है। 
  
  भाजपा के वरिष्ठ नेता व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पुनिया ने कुशलगढ़ व बांसवाड़ा जिले में जनआक्रोश यात्रा निकाली जिसमे कुशलगढ़ के सोनी समाज के अध्यक्ष ओमप्रकाश सोनी, पुर्व नगरपालिका अध्यक्ष ललिता सोनी, पुर्व नगरपालिका अध्यक्ष रेखा जोशी, वर्तमान अध्यक्ष बबलु मईडा, उपाध्यक्ष नितेश बेरागी, जेनेन्द्र सेठीया पार्षद राहुल सोनी, पुर्व विधायक भीमा भाई डामोर, प्रधान काहनिंग रावत, खेड़ा धरती घाटा क्षेत्र से सादर भुरीया, वरसाला सरपंच भुरसिंह खराड़ी, सातलिया सरपंच प्रतिनिधि जेथींग डामोर सहित अन्य लोगों ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पुनिया का भव्य स्वागत किया। 
  वही भाजपा अध्यक्ष पुनिया ने कुशलगढ़ व बांसवाड़ा जिले में आमसभा कर कांग्रेस पार्टी पर जम कर निशाना साधते हुए कहा कि राजस्थान में मुख्यमंत्री की कुर्सी की लड़ाई में नेता मस्त है जनता सब देख रही है, आने वाले समय में जनता कांग्रेस को सबक सिखाने के लिए चुनाव का इंतजार कर रही है।  

Post a Comment

0 Comments