Latest News Today: Breaking Digital News in Hindi and English News Today: Your Daily Source for Time-Sensitive Updates Real-Time News Today: Hindi and English Updates at Your Fingertips बुर्के की आड़ में गांजे की सप्लाई, तलाशी में बरामद हुआ 4 KG गांजा
Headline News
Loading...

Ads Area

बुर्के की आड़ में गांजे की सप्लाई, तलाशी में बरामद हुआ 4 KG गांजा

शबनम, मदीना, शहनाज और शबाना कर रही थी मोटी कमाई
 आजमगढ़/उत्तर प्रदेश।। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद में पुलिस ने बुर्के की आड़ में गांजा सप्लाई करने वाली मुस्लिम महिलाओं के गैंग का पर्दाफाश करते हुए चार को गिरफ्तार कर लिया है। ये महिलाएं स्थानीय मंडल जिला कारागर में विचाराधीन कैदियों को गांजा सप्लाई कर रही थीं। बुर्के की आड़ में कैदियों मिलकर मुंह मांगे दाम पर गांजे की सप्लाई करती थीं। गिरफ्तार महिलाओं की पहचान शबनम, मदीना, शहनाज और शबाना के रूप में की गई है।
Burke wali
  पूछताछ के दौरान गिरफ्तार महिलाओं ने बताया कि कैदियों से मिलने के बहाने वो उन्हें उनकी डिमांड के हिसाब से गांजा सप्लाई करती थी। इस बार भी वो गांजे की सप्लाई के लिए पहुंची थीं, लेकिन पुलिस ने उन्हें रंगेहाथ धर दबोचा। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि उन्होंने अपने बुर्के में ही गांजा छिपा रखा था। पुलिस ने चारों महिलाओं के पास से चार किलो गांजा बरामद किया है।
  पुलिस ने जेल में बंद कैदियों अरमान और इस्माइल को भी इस मामले में आरोपित बनाया गया है। इनके खिलाफ आईपीसी के साथ ही एनडीपीएस के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस को इन महिलाओं की गतिविधि संदिग्ध लगी तो महिला सिपाहियों को बुलाकर इनकी तलाशी ली गई थी। महिलाओं ने बताया कि वो जेल में बंद अरमान और इस्माइल को गांजा सप्लाई करने जा रही थीं।
  पुलिस का कहना है कि ये गैंग काफी बड़ा है और जल्द ही इसका पर्दाफाश किया जाएगा। इस काले धंधे में मुस्लिम महिलाओं के इस गिरोह की मोटी कमाई होती थी। आजमगढ़ के एसपी शैलेन्द्र लाल ने मुकदमा दर्ज होने की पुष्टि की है।

Post a Comment

0 Comments