Latest News Today: Breaking Digital News in Hindi and English News Today: Your Daily Source for Time-Sensitive Updates Real-Time News Today: Hindi and English Updates at Your Fingertips मोदी और गहलोत की गलबहिया, इधर कांग्रेस का तेज़ी से होता सफाया
Headline News
Loading...

Ads Area

मोदी और गहलोत की गलबहिया, इधर कांग्रेस का तेज़ी से होता सफाया

लेम्स चुनावों में कांग्रेस का तेज़ी से हो रहा है सफाया  
  बांसवाड़ा/राजस्थान।। नरेंद्र मोदी से राजस्थान के मुख्यमंत्री की बढ़ती नज़दीकियो से एक के बाद एक लेम्स एवं वृहत कृषि परियोजनाओं में कांग्रेस की करारी हार से साबित हो चूका है, कि कांग्रेस को पूरी तरह से ठिकाने लगाने का ठेका कांग्रेस के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ही किसी गुप्त डील की तरह ले लिया है। 
  
  बेणेश्वरधाम से लेकर कई खुले मंचो पर नरेंद्र मोदी और अशोक गहलोत की गलबहिया मानों अब कांग्रेस को ठिकाने लगाने के लिए मिलकर काम करने जैसी साबित हो रही है, जिसका असर अब जनजातीय जिले बांसवाड़ा में भी दिखने लगा है, लगातार लेम्स चुनावों में कांग्रेस की हार के बाद एक बार फिर पाटन लेम्स चुनाव में भी भाजपा ने कांग्रेस को पटकनी दे दी है। 
  राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ उप खंड क्षेत्र के खेड़ा धरती घाटा क्षेत्र की मध्यप्रदेश की सीमा से सटे पाटन बहुउद्देशीय सहकारी समिति पाटन में हुएं लेम्स चुनाव में पुर्व विधायक व संसदीय सचिव भीमाभाई डामोर की रणनिती एक बार फिर कारगर साबित हुई। यहा भारतीय जनता पार्टी समर्थित पैनल ने जीत हासिल कर ली है। 
  बतादे कि सहकारी समिति पाटन मे कुल 11 सदस्य मे से 6 सदस्यो ने जीत हासिल कर भाजपा का बोर्ड बना दिया है। वही जीत की खुशी में सभी कार्यकर्ताओं ने जुलूस के रूप में पाटन कस्बे में ढोल बाजो एवं गगनभेदी नारेबाजी करते हुए पूरे कस्बे में रैली निकाली। यह रैली मां चौसठ जोगणिया मंदिर पहुंचकर कार्यकर्ताओं ने देवी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। 
  जानकारी अनुसार जीते हुए सदस्यों में नारजी भाई, बिजीया भाई, लक्ष्मण निनामा, दूलेसिंह डामोर, बालू सिंह चारेल, वेश्ती डामोर विजेता रहे। इस पूरे चुनाव में पूर्व संसदीय सचिव भीमा भाई डामोर, मंडल अध्यक्ष राकेश वडखिया, मंडल महामंत्री एडवोकेट तोलसिंह हटीला, गौतम भाबोर, सरपंच लक्ष्मण डिंडोर, सरपंच भूर सिंह खराड़ी, सरपंच बहादुर निनामा, जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष रेवन जयसिंह गेहलोत, शुभम कलाल, लेम्स मोकमपुरा के अध्यक्ष सादर भाई भूरियां, लेम्स छोटी सरवा के मगनलाल भगोरा, सरपंच शांतिलाल कटारा, तेजा भाई, सोहनलाल डामोर, बहादुर सिंह, गेंदालाल जी, प्रकाश चारेल, भगवान सिंह चारेल, हेमराज चारेल, मुकेश डिंडोर, मोहन भगोरा, कालू भाई चारेल, नाहरसिंह डामोर, पूना भाई, हलिया भाई, रमेश भाई, कैलाश डोडियार, पारस देवदा, लालजी भाई एवं भाजपा खेड़ा धरती मंडल के समस्त जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 

Post a Comment

0 Comments