News Today Time Group - Digital News Broadcasting - Today Time Group - Latest News Today News Today: Hindi News Boradcasting Today Group - Real-Time News पंजाब और हरियाणा से 5 बसों में भरकर डेरा सच्चा सौदा का जत्था पहुंचा कुशलगढ़
Headline News
Loading...

Ads Area

पंजाब और हरियाणा से 5 बसों में भरकर डेरा सच्चा सौदा का जत्था पहुंचा कुशलगढ़

 बांसवाड़ा/राजस्थान।। पंजाब और हरियाणा से 5 बसों में भरकर डेरा सच्चा सौदा का जत्था आज जिले के कुशलगढ़  नगर में पहुंचा वहा जत्थे के सेवादारों द्वारा साफ सफाई की गई। राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ नगर में सफाई करने पहुंचे हरियाणा और पंजाब के महिला और पुरुष टीम ने साफ सफाई करते हुए स्वछता का सन्देश दिया है। 
 
  जत्था प्रभारी संदीप ने बताया कि डेरा सच्चा सौदा की साद संगत द्वारा गुरु गुरु संत डॉक्टर गुरमीत सिंह राम रहीम सिंह इंसा की पावन रहनुमाई में समय-समय पर उनके द्वारा निर्देशित 151 मानवता भलाई के कार्य किए जा रहे हैं। उसी के मद्देनजर राजस्थान में भी जत्थे द्वारा सफाई अभियान चलाकर समूचे राजस्थान में गंदगी फैलने से होने वाली बीमारियों से मुक्त करवाने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है, जिसका शुभारंभ 4 फरवरी से गुरु संत डॉ गुरमीत सिंह राम रहीम सिंह इंसा द्वारा बरनावा आश्रम उत्तर प्रदेश से किया गया। इसी को लेकर राजस्थान में भी पूरे प्रदेश में आज  इसके शुभारंभ पर सफाई अभियान को लेकर बांसवाड़ा के कुशलगढ़ में भी टीम पहुंची। 
  मौके पर इस अभियान में सहयोग करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष जितेंद्र अहारी, पार्षद नरेश गादिया, पार्षद महावीर कोठारी, पार्षद दिलीप सारिका टेलर, पार्षद पिंटू, मोना राठौड़, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष जिनेंद्र सेठिया, पूर्व पार्षद, केदार समिति, पार्षद राहुल सोनी, नगरपालिका जमादार मंगल मच्छल, मनोज राव, संजय जमादार आदि द्वारा नगर में सफाई अभियान करवाने में सहयोग प्रदान किया गया वही नगरपालिका कुशलगढ़ के वाहन चालक कमल भाई सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। 

Post a Comment

0 Comments