News Today Time Group - Digital News Broadcasting - Today Time Group - Latest News Today News Today: Hindi News Boradcasting Today Group - Real-Time News गोपाल आश्रम के खिलाफ रच रहे षड्यंत्र का हुआ खुलासा, लाखों के गबन का आरोप
Headline News
Loading...

Ads Area

गोपाल आश्रम के खिलाफ रच रहे षड्यंत्र का हुआ खुलासा, लाखों के गबन का आरोप

  चित्तौड़गढ़/राजस्थान।। मेवाड़ के सुप्रसिद्ध बड़ीसादड़ी स्थित गोपाल आश्रम के खिलाफ आश्रम का लाखों में धन गबन ओर आश्रम की संपत्ति को हड़पने के दोषी ठेकेदार व आश्रम का धन गबन करने वाले आश्रम के खिलाफ़ रच रहे षडयंत्र का खुलासा हुआ है। आश्रम के पीठाधीश्वर सुदर्शनाचार्य जी ने जानकारी देते हुए बताया है कि  बड़ीसादड़ी नगर के मेवाड़ के सबसे बड़ी धार्मिक जन आस्था के केंद्र श्री गोपाल आश्रम के खिलाफ 4 लोगों द्वारा आश्रम का धन गबन करने व राजनीतिक मंशा से षडयंत्र करने हेतु नगर के ही राधेश्याम सोनी जिनके पास आश्रम के 4 लाख रुपए कई वर्षों से जमा है, जो स्वर्गीय बंशीधराचार्य जी महाराज के खाते से राधेश्याम सोनी द्वारा ज्वाइंट खाता बना कर गबन किए गए है। 
  
  सुदर्शनाचार्य जी ने बताया कि इस लाखों के धन गबन में और भी कई लोग शामिल है, जिनके पास स्वर्गीय बंशीधराचार्य जी महाराज के एक ही व्यक्ति के पास ब्याज सहित 14 लाख तो किसी के पास चार लाख तो किसी के पास दो लाख एवं किसी के पास डेढ़ लाख व लाखों की संख्या में धन को खुर्द बुर्द करते हुए गबन कर रखा गया है, जिसमें नगर के ही राधेश्याम सोनी के पास आश्रम का 4 लाख रुपया है। जब आश्रम के वर्तमान पीठाधीश स्वामी सुदर्शनाचार्य जी महाराज ने कई वर्षों से गबन किए हुए धन की कानूनी प्रक्रिया कोर्ट के द्वार सक्सेशन सर्टीफिकेट बनवा कर गबन किए हुए धन को कोर्ट व कानून के अंतर्गत लाया जाने लगा तो नगर के चार लोगो जिनमे राधेश्याम सोनी, नारायणसिंह राणावत द्वारा गबन किए जा रहे लाखों के धन को हड़पने की मंशा से कोर्ट व कानून की प्रक्रिया सक्सेशन सार्टिफिकेट का विरोध रूपी षडयंत्र फैलाया जाने लगा, जो स्वामी सुदर्शनाचार्य जी महाराज को अन्य नगरवासियों द्वार बताया गया। 
  सुदर्शनाचार्य के मुताबिक नगर के 4 लोग इस आश्रम के धन गबन व आश्रम पर गलत दृष्टी रखने वाले षडयंत्र कर रहे है उनका का बैकग्राउंड बेईमानी व आचरण हीनता से भरा हुआ है, जिस से नगर वाले भलीभांति परिचित है, इसलिए जल्द ही आश्रम ट्रस्ट व आश्रम पीठाधीश् द्वारा इन 4 लोगों पर कानूनी कार्यवाही की जाएगी। आश्रम से जुड़े हुए व आश्रम के शिष्य किसी भी षडयंत्र व अफवाह से पूर्व आश्रम में संपर्क जरूर करें। 

Post a Comment

0 Comments