News Today Time Group - Digital News Broadcasting - Today Time Group - Latest News Today News Today: Hindi News Boradcasting Today Group - Real-Time News भाजपा की संयुक्त बैठक का आयोजन, कांग्रेस सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन
Headline News
Loading...

Ads Area

भाजपा की संयुक्त बैठक का आयोजन, कांग्रेस सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

   उदयपुर/राजस्थान।। उदयपुर जिले के वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र के कानोड़ में भारतीय जनता पार्टी कानोड़ एवं केरेश्वर मंडल की संयुक्त बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक के दौरान भाजपा द्वारा कांग्रेस सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन भी किया गया। भाजपा देहात जिला महामंत्री दीपक शर्मा ने कार्यकर्ताओं की बैठक लेते हुए समर्पण निधि अभियान, डाटा संग्रहण कार्यक्रम, पन्ना प्रमुख अभियान के बारे में कार्यकर्ताओं को विस्तृत जानकारी दी।
   वही बूथ स्तर पर भाजपा को मजबूत करने का आह्वान किया। इस दौरान कानोड़ मण्डल प्रभारी धनराज अहीर, केरेश्वर मण्डल प्रभारी लक्ष्मीलाल मेनारिया, कानोड़ मण्डल अध्यक्ष अनूप श्रीमाली, केरेश्वर मण्डल अध्यक्ष शंकर लाल जाट ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। 
   बैठक के दौरान पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत करने, युवाओं को जोड़ने सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। वल्लभनगर विधानसभा प्रभारी हिम्मत सिंह झाला के निर्देशानुसार भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. किरोड़ी लाल मीणा के साथ हुए दुर्व्यवहार को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन भी किया। 
  इस अवसर पर कानोड़ पूर्व मंडल अध्यक्ष गिरधारी लाल सोनी, भगवती लाल शर्मा, नगर पालिका चेयरमैन गुड्डी बाई मीणा, कानोड़ मंडल महामंत्री दिनेश जोशी, वल्लभ नगर मंडल प्रभारी शंभू सिंह जी राणावत वल्लभनगर पंचायत समिति सदस्य रतन सिंह राठौड़, रामेश्वर प्रजापत, मंडल उपाध्यक्ष गौतम अलावत, रणजीत सिंह सारंगदेवोत, मंडल मंत्री रमेश चौबीसा, हेमेंद्र सिंह राव, बाबूलाल शर्मा, पार्षद लोकेश पुरोहित, दौलतराम भोई, नेता प्रतिपक्ष दीपक शर्मा, केश्वर पूर्व मंडल अध्यक्ष देवेंद्र सिंह राव, महिला मोर्चा ममता चौबीसा, हिंता उपसरपंच भैरू सिंह देवड़ा, भंवर लाल धाकड़, युवा नेता कन्हैयालाल धाकड़, गोपाल लाल रावत, कैलाश, देवीलाल मेनारिया, नारायण सिंह, बाबूलाल लोहार सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।



(रिपोर्ट -अभिषेक धींग)

Post a Comment

0 Comments