Latest News Today: Breaking Digital News in Hindi and English News Today: Your Daily Source for Time-Sensitive Updates Real-Time News Today: Hindi and English Updates at Your Fingertips भाजपा सांसद ने महिला वेंडर को माथे पर बिंदी न लगाने पर लगाई फटकार
Headline News
Loading...

Ads Area

भाजपा सांसद ने महिला वेंडर को माथे पर बिंदी न लगाने पर लगाई फटकार

वीडियो हुआ वायरल
  कोलार/कर्नाटक।। कर्णाटक भाजपा सांसद ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित एक कार्यक्रम में महिला वेंडर को माथे पर बिंदी न लगाने पर जमकर फटकार लगाई है। इस घटना का वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है। वही कांग्रेस ने इस घटना को लेकर कहा है कि ‘यह भाजपा की संस्कृति दर्शाती घटना है।’
  कर्नाटक के कोलार लोकसभा सीट से भाजपा सांसद मुनिस्वामी ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित एक कार्यक्रम में महिला वेंडर की सार्वजनिक रूप से फटकार केवल इस बात पर लगा दी क्योकि उसने अपने माथे पर बिंदी नही लगाई थी। इसके बाद विपक्षी दल कांग्रेस ने भाजपा पर हमलावर होते हुवे कहा है कि ऐसी घटनाए भाजपा की संस्कृति को दर्शाती है।
  अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को भाजपा सांसद ने उस महिला वेंडर को फटकार सिर्फ इसलिए लगाई थी कि उसका पति जिंदा है और उसने अपने माथे पर बिंदी नही लगाई थी। उन्होंने महिला वेंडर पर चिल्लाते हुए कहा, “पहले बिंदी लगा लो, तुम्हारा पति जिंदा है, है ना? तुम्हारे पास कॉमनसेंस नहीं है।”
  महिला को डांटते सांसद का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो पर महिलाएं काफी कमेंट कर रही हैं और सांसद को महिलाओं का सम्‍मान करने की हिदायत दे रही हैं। वहीं, इस घटना की निंदा करते हुए, कांग्रेस पार्टी ने कहा कि ऐसी घटनाएं भाजपा की “संस्कृति को दर्शाती हैं”। इससे पहले महिला दिवस पर कोलार सांसद एस मुनिस्वामी ने प्रदर्शनी व बिक्री मेले का उद्घाटन किया। इस विवाद के बाद सांसद मुनिस्‍वामी की कोई सफाई अभी तक सामने नहीं आई है। 
  आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह की कानूनी सलाहकार प्रियंका कक्कड़ ने वीडियो पोस्ट करते हुवे अपने अधिकृत ट्वीटर हैडल से लिखा है “कर्नाटक की भाजपा सरकार कुछ चीज़ें तो बिलकुल बर्दाश्त नहीं कर पाती। कोलार से भाजपा MP S Muniswamy इस महिला पर इसलिए सबके सामने चिल्ला रहे हैं, क्यूँकि उसने अपने माथे पर बिंदी नहीं लगा रखी। क्या इस MP के आस पास वाले इस बात से प्रभावित हो कर बाक़ी महिलाओं के साथ ऐसा करेंगे? या 2 कदम और आगे निकलेंगे?”
  वही फैक्ट चेकर पत्रकार मोहम्मद जुबैर ने वीडियो ट्वीट करते हुवे लिखा है कि ‘“पहले बिंदी लगाओ। तुम्हारा पति जीवित है, ना? आपके पास कोई सामान्य ज्ञान नहीं है” कोलार के भाजपा सांसद एस मुनिस्वामी अपने माथे पर बिंदी नहीं लगाने के लिए एक महिला विक्रेता पर चिल्लाते हैं।‘

Post a Comment

0 Comments