Latest News Today: Breaking Digital News in Hindi and English News Today: Your Daily Source for Time-Sensitive Updates Real-Time News Today: Hindi and English Updates at Your Fingertips स्वामी विवेकानन्द की आदमकद प्रतिमा का अनावरण, बुजुर्गों का भी किया गया सम्मान
Headline News
Loading...

Ads Area

स्वामी विवेकानन्द की आदमकद प्रतिमा का अनावरण, बुजुर्गों का भी किया गया सम्मान

  बांसवाड़ा/राजस्थान।। जिले के मोहन कॉलोनी चौराहे पर नगर परिषद् द्वारा स्थापित करवायी गयी स्वामी विवेकानन्दजी की आदमकद प्रतिमा का अनावरण रविववार को प्रातः किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अर्जुन सिंह बामनिया, राज्यमंत्री जनजाति क्षैत्रीय विकास विभाग (स्वतंत्र प्रभार), जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, भू-जल विभाग, अति. विशिष्ट अतिथि स्वामी रामकिशोरजी महाराज, रामधाम श्री देवल मेड़ता पीठाधीवर, अध्यक्षता श्रीमान् प्रकाश चन्द्र शर्मा जिला कलक्टर, विशिष्ट अतिथि संत रामप्रकाशजी महाराज, बड़ा रामद्वारा, सोहनलाल मेहता समाजसेवी, राजेश टेलर पूर्व सभापति नगर परिषद् बांसवाड़ा के कर कमलो द्वारा किया गया।  
   इस अवसर पर नगर परिषद् सभापति जैनेन्द्र त्रिवेदी, विवेकान्द केन्द्र के संयोजक जगदीश जोशी, राज्य उपभोक्ता मंच के सदस्य शैलेन्द्र भट्ट, पार्षद मुकेश जोशी, कांग्रेस के नगर अध्यक्ष तपन मेघावत आदि मंचासीन थे। अतिथियों द्वारा स्वामी विवेकानन्दजी की 10 फीट ऊंची आदमकद प्रतिमा का आनावरण किया गया। इसके पश्चात अतिथियों का स्वागत एवं अभिनन्दन सभापति जैनेन्द्र त्रिवेदी एवं मुकेश जोशी वार्ड पार्षद द्वारा किया गया। 
  वही सभापति द्वारा अपने स्वागत उद्बोघन में नगर परिषद् द्वारा करवाये जा रहे विकास कार्यो की जानकारी दी गयी। अतिथि राजेश टेलर ने नगर में हो रहे विकास कार्यो पर विचार व्यक्त किये। जगदीश जोशी ने स्वामी विवेकानन्द की जीवनी पर विचार व्यक्त किये। मंत्री अर्जुन बामनिया द्वारा राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजना एवं नगर परिषद् द्वारा पिछले 4 वर्षो में करवाये गये विकास कार्यो की जानकारी दी गयी। 
  स्वामी रामकिशोर महाराज ने स्वामी विवेकानन्द को धार्मिक एवं आध्यात्मिक ऊर्जा के बहुत बडेे प्रेरणास्त्रोत बताते हुए अपनी अल्प आयु में भी भारतीय सनतान संस्कृति को विश्व व्यापी पहचान देकर युवा शक्ति को प्रेरित किया। कार्यक्रम में नगर परिषद् पार्षद देवबाला राठौड़, सज्ज्न सिंह राठौड़, धनेश रावत, विक्की सिंघानी, प्रहलाद सिंह राव, सेवालाल कलाल, राजेन्द्र गहलोत, चन्दा डामोर, नटवरलाल तेली, हेतल गरासीया एवं अन्य पार्षदगण उपस्थित थे। 
  वही पार्षद मुकेश जोशी के निवेदन पर मंत्री बामनिया द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित वार्ड नं. 11 एवं 12 के बुर्जुग नागरिको का भी स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया। जिसमें प्रमुख रूप से हीरालाल जोशी, हरिसिंह राठौड़, बालकृष्ण पाठक, देवेन्द्र जोशी, जयप्रकाश पण्ड्या, हरीश भट्ट, लोकेन्द्र उपाध्याय, शंकरलाल जोशी, डॉ. युधिष्ठिर त्रिवेदी, अरविन्द भट्ट, एडवोकेट हिरालाल जैन, ललीता शंकर जोशी, विक्रम सिंह, चन्द्रकांत जोशी उपस्थित थे।  
  कार्यक्रम में नगर परिषद् की ओर से आयुक्त प्रभुलाल भाबोर, सहायक अभियंता संजय फिलिप, कनिष्ठ अभियंता मुकेश मधु, रोशनी निरीक्षक रतनलाल रेबारी, वरिष्ठ् सहायक अतुल पटियात, स्वच्छता निरीक्षक सुरेश डामोर एवं अन्य कर्मचारीगण भी उपस्थित थे। मोहन कॉलोनी चौराहे का सौन्दर्यकरण किये जाने हेतु संवेदक शिवसिंह मीणा का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम के अन्त में स्थानीय पार्षद सौनिया वैष्णव द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

Post a Comment

0 Comments